आला अधिकारियों कर्मचारियों व बच्चो ने निष्पक्ष निर्भीक मतदान करने का लिए लिया शपथ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन व सदर तहसील के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 13 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कुल कालेज के बच्चो ने नुक्कड़ नाटकों के द्वारा आम आदमी को मतदान के प्रति जागरूक किया तथा जनपद के आला अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों ने निष्पक्ष निर्भीक इमानदारी से मतदान करने की शपथ लिया, की “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे, तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इस दौरान अप निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु, प्रधानाचार्य सेंटर डियूज कालेज रैना सेमुई, एसडीएम न्यायिक केंपियरगंज कुंवर सचिन सिंह, तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार विकास कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अरविंद पाण्डेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी जे एन मौर्य सहित सदर तहसील के कानूनगो लेखपाल व कर्मचारी तथा आए हुए विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण मौजूद रहे। इस दौरान नए मतदाताओं को मतदाता आईडी कार्ड वितरण कर बी एल ओ तथा सुपरवाइजर को समानित किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

2 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

2 hours ago