पश्चिम चंपारण(राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया प्रखंड स्थित मियांपुर तिलगाही पंचायत के समाजसेवी तबरेज आलम ने अपने पंचायत को विकसित,विकासशील एवं आदर्श पंचायत बनाने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।जिससे पंचायत में ही नहीं बल्कि नौतन विधानसभा में उनके नाम का डंका बज रहा है। लोगों का कहना है कि समाजसेवी हो,तो तबरेज की तरह जो अपने मुखिया माता के निधि से कामो को धरातल पर उतार ही रहे है, लेकिन विभाग के उदासीनता के कारण पंचायत को आदर्श बनाने हेतु दूसरे प्रतिनिधियों से भी बातें कर पंचायत में सड़क निर्माण करवा रहे हैं।इसी कड़ी में अपने ही पंचायत में एमएलसी सौरभ कुमार के निधि से हो रहे कार्यो को अपने मौजूदगी में करवा रहे हैं।जबकि एमएलसी सौरभ कुमार ने भी लगतार अपने जिले की लगभग सभी प्रखंडों के पंचायतों में अपने निधि से कार्यो को कर,विकसित बिहार एवं विकासशील बिहार बनाना चाहते हैं।ताकि लोग घर से निकले तो पक्की सड़क पर चलकर अपनी यात्रा को आरंभ कर सके। वही समाजसेवी तबरेज आलम ने बताया कि मेरा पहली प्राथमिकता है कि पंचायत के हर घर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत मिल रही लाभों को आम ग्रामीण तक ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक पहुँचे तथा हर गलियों में पक्की सड़क एवं नाला का निर्माण हो जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिल सके।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…