जी हाँ, चाय का समय हो गया है,
संगीत साधना,गीत लिख गया है,
आराध्य सरगम है, तार सुगम हैं,
टंकार मधुर है और स्वर संगम हैं।
तापमान निरा नीचे गिर रहा है,
हाड़ कँपाती थरथराती सर्दी है,
शीतल मलय भी तेज बह रही है,
तब चाय काफ़ी काम कर रही है।
जिनके तन ढके, वे चाय पी रहे हैं,
जिनके तन आवरणहीन नग्न हैं,
उन्हें तो न चाय न काफ़ी नसीब है,
उनकी ओर देखो, वे कितने ग़रीब हैं।
तन में वस्त्र नहीं, आँते सिकुड़ रहीं,
अलाव कहाँ हैं, कहीं भी जलते नहीं,
आदित्य महलों में सत्ताईस मंजिलें,
झोपड़ी में टाट की गुदड़ीं भी नहीं।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…