महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। लगभग एक वर्ष से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस की मदद से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2025 को थाना बृजमनगंज क्षेत्र के दर्शन कराने के बहाने अभियुक्त दिनेश प्रजापति पुत्र लाल बहादुर निवासी तलही थाना पुरंदरपुर जनपद महराजगंज अपनी पत्नी अनीता को सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया। वहां उसने जान से मारने की नीयत से चाकू से गला काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 167/25 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार शुरू कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और खोजबीन जारी रखी।
जांच के दौरान पता चला कि घटना के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलते हुए मुंबई में छिपकर रह रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। पुलिस टीम ने सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने रणनीतिक कार्रवाई करते हुए 25 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे आरोपी को रेलवे स्टेशन फरेंदा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछ-ताछ की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ कर पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…
श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…