पुलिस ने शव को कब्जे लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव के पास गुरूवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से मची सनसनी। सूचना पर पहुंची सरायमीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने में जुट गयी। युवती का शव मिलने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गयी। धीरे-धीरे काफी लोग मौके पर पहुंच गये, मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान सपना पुत्री स्व0 जफनू निवासी ग्राम शिवाला थाना सरायमीर के रूप में किया। परिजनों ने बताया कि मृतिका की दिगामी हालत ठीक नहीं थी। वह अपने आप घर से निकलकर इधर उधर घूमती रहती थी, इस दौरान वह कब रेलवे ट्रैक पर पहुंच गयी और हादसा हो गया पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…