जिले के विभिन्न स्कूलों के बस चालकों का हुआ स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के घोरठ, हरबंशपुर में स्थित सर्योदय विद्यालय के प्रांगण में यातायात विभाग एवं जिला सम्भागीय परिवहन विभाग, आजमगढ़ द्वारा यातायात माह नवंबर, 2023 के सम्बन्ध में कैंप लगा कर, आजमगढ़ शहर के संचालित विद्यालय के बस चालकों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ के 30 बस चालक, विज्डम इंटरनेशनल स्कूल, हाफिजपुर, आजमगढ़ के 15 बस चालक, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, आजमगढ़ के 19 बस चालक, सेठ एम०आर० जयपुरिया स्कूल, कन्धरापुर, आजमगढ़ के 15 बस चालक, जी०डी० ग्लोबल स्कूल, करतालपुर, आजमगढ़ के 15 बस चालक, हरिशचन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल, करतालपुर, आजमगढ़ के 15 बस चालक एवं सेंट जेवियर्स स्कूल हाईस्कूल, एलवल आजमगढ़ के 20 बस चालकों का सफल नेत्र एवं स्वास्थ्य परिक्षण कराया गया। जिसमें नेत्र परिक्षण डॉ नितिश विश्वकर्मा (नेत्र विशेषज्ञ, जिला अस्पताल, आजमगढ़) द्वारा तथा स्वास्थ्य परिक्षण डॉ आर०आर० शर्मा (फिजीशियन, जिला अस्पताल, आजमगढ़) द्वारा विशेष योगदान दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सतेन्द्र सिंह यादव (ए०आर०टी०ओ०), अतुल कुमार यादव (सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन), पवन कुमार सोनकर (आर०आई०), सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव, सर्वाेदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरमान डॉ मोहसिन एवं डॉ दानिश एवं हास्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

3 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago