जिला जज व डीएम की मौजूदगी में न्यायालय के लिए चिन्हित भूमि की हुई रजिस्ट्री

12.613 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा न्यायालय का नया भवन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय राजमार्ग बहराइच-लखनऊ पर स्थित राजस्व ग्राम सिसई हैदर परगना फखरपुर अन्तर्गत 12.613 हेक्टेयर भू-भाग पर जनपद न्यायालय के नवीन भवन का निर्माण होगा उप निबन्धक कार्यालय महसी में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से द्वितीय पक्ष क्रेता जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के पक्ष में प्रथम पक्ष (विक्रेतागण) अनुभव इंफ्राकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल व अतुल प्रताप सिंह, अनुभव इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, बुद्धा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत गोपाल कृष्ण लाठ व शांतनु लाठ पुत्र गोपाल कृष्ण लाठ, अनुभव इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, ध्रुव रियल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, अवध ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक सत्य प्रकाश द्वारा रजिस्ट्री की गई।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शेष मणि शुक्ल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रकाश पाण्डेय, सी.जे.एम., शिवेन्द्र कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन शीलभद्र चन्द्र, उप निबंधक सदर राजेन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य, सीओ जे.पी. त्रिपाठी व तहसीलदार महसी पीयूष कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में रजिस्ट्री कर्ता अधिकारी उप निबंधक महसी प्रमोद कुमार सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई,न्यायालय भवन के लिए क्रय की गई 12.613 हेक्टेयर भूमि सहित कुल 19 गाटा सम्मिलित हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago