देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने कहा कि “गांधी एक व्यक्ति के रूप में भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनके विचार सदैव जीवित रहेंगे। उनके चिंतन में ऐसे गहन तत्व समाहित हैं, जो भारत के सही स्वरूप को प्रस्तुत करते हैं। गांधी के प्रति लोगों का झुकाव उनके जीवनकाल से लेकर आज तक बना हुआ है। वे अहिंसा को एक ऐसा अस्त्र मानते थे, जिसका प्रयोग केवल सच्चे बहादुर ही कर सकते हैं।” कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. वाचस्पति द्विवेदी, प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. भूपेश मणि, डॉ. विवेक मिश्र, डॉ. तूलिका पांडेय, डॉ. मंतोष मौर्य, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. निखिल कुमार, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. अभिनव चौबे, डॉ. प्रदीप दीक्षित, डॉ. अवनीश राव, डॉ. उर्वशी पचेरिया, डॉ. मनोज यादव, श्रीप्रकाश मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, मनोज सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

1 hour ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

1 hour ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

7 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

7 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

8 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

8 hours ago