प्रयाग कुंभ से वापस आ रही बोलोरो गुमटी में घुसी एक की मौत आधे दर्जन लोग घायल

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयाग कुंभ मेले से बिहार वापस आ रही बोलेरो बरहज थाना क्षेत्र के टाइगर हिल चौराहे बढ़ौना पर, बुधवार की सुबह 10:00 बजे गलत साइट से जाकर गुमटी में भयंकर टक्कर मार दी। गुमटी में बढ़ौना के 80 वर्षीय रामदरस यादव चाय की दुकान चला कर अपने परिवार की जीवन यापन किया करते थे। जिस यह टक्कर हुई उस समय रामदरसयादव का पोता हरीकेश दुकान में ही था, अपने दादा के लिए भोजन लेकर घर से आया था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा रामदरस यादव बुरी तरीके से घायल हो गए। चौराहे पर उपस्थित लोगों ने शव को को बाहर निकाल कर बीच बचाव किया साथ ही बोलेरो में बैठे यात्रियों को भी स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुँची बरहज पुलिस ने घायल सभी लोगों को तथा मृतक युवक के शव को लेकर सीएचसी बरहज पहुंचने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया, शेष सभी घायलों को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर दिया। ज्ञात हो की एक ही अस्पताल में जहां पोते की पोस्टमार्टम हो रही है वहीं पर दादा जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। बोलेरो में बैठे दो लोगो की हालत गंभीर है। सभी यात्री बिहार से है जबकि बोलेरो का ड्राइवर दुर्घटना के पश्चात फरार होने में कामयाब हो गया। लोगों का कहना है कि झपकी आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई है।

Karan Pandey

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

4 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

4 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

5 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

5 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

5 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

5 hours ago