अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन तिथि बढ़ी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवां (गोरखपुर) में कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 फरवरी 2025 कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा अब 09 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
अटल आवासीय विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों को निःशुल्क आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। साथ ही स्मार्ट क्लास की सुविधा, छात्रावास, पाठ्यपुस्तकें, स्कूल ड्रेस, भोजन, खेल-कूद और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों, जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत पंजीकृत हैं, और ऐसे श्रमिकों के बच्चों का नामांकन किया जाएगा, जिनके अभिभावक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में 30 नवंबर 2024 तक तीन वर्ष की सदस्यता पूर्ण कर चुके हैं। कक्षा-6 में नामांकन के लिए उन बच्चों का चयन होगा, जो कक्षा-5 में अध्ययनरत हैं या उत्तीर्ण कर चुके हैं और जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच है। कक्षा-9 में प्रवेश के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जो कक्षा-8 में पढ़ रहे हैं या उत्तीर्ण कर चुके हैं और जिनका जन्म 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी श्रम विभाग, विकास भवन परिसर, देवरिया से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और वहीं आवेदन जमा कर सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

4 minutes ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

16 minutes ago

पुलिस बनकर किशोरी को पार्क में ले गए तीन युवक, एक आरोपी एनकाउंटर के बाद दबोचा

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…

23 minutes ago

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

41 minutes ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

55 minutes ago

पोखरण-II के बाद भारत पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से लेकर 2001 में हटाए जाने तक की कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…

1 hour ago