Categories: कविता

आत्मनिर्भर बेटियां

✍️ सीमा त्रिपाठी
(शिक्षिका, साहित्यकार, लेखिका एवं अध्यक्ष – महिला शिक्षक संगठन)

बेटी जन्मी तो घर में सन्नाटा सा छा गया,
पिता को जिम्मेदारी का एहसास हो गया।
पढ़ा-लिखा कर बेटी को जो बड़ा किया,
दहेज के लिए पाई-पाई जोड़ना शुरू किया।
बेटी जन्मी तो घर में सन्नाटा सा छा गया।।

अपने से ऊंचे घर में बेटी को ब्याहेगे,
पर क्या पता था लोभियों के हाथ बेचेंगे।
जेवर, सामान, गाड़ी देकर बिटिया विदा किया,
जान से प्यारी घर की अमानत दे दिया।
बेटी जन्मी तो घर में सन्नाटा सा छा गया।।

ससुराल में बेटी से पहला सवाल था,
“कुछ भी ना मिला है” यही मलाल था।
क्या दोष था उसका, क्या कसूर था,
बेटी की जिंदगी में दहेज नासूर था।
बेटी जन्मी तो घर में सन्नाटा सा छा गया।।

मारा गया, पीटा गया, ताना दिया गया,
दहेज ना मिला तो जिंदा जला दिया गया।
संकल्प हम सभी को यह करना ही होगा,
दहेज रूपी दानव को भगाना ही होगा।
बेटी जन्मी तो घर में सन्नाटा सा छा गया।।

अब अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएंगे,
बेटा-बेटी का हर अंतर मिटाएंगे।
हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाएंगे,
जुल्म और अत्याचार से लड़ना सिखाएंगे।
बेटी जन्मी तो घर में सन्नाटा सा छा गया।।

कविता का संदेश

सीमा त्रिपाठी की यह रचना समाज के हर वर्ग को यह सोचने पर मजबूर करती है कि बेटियां दहेज नहीं, सम्मान की हकदार हैं। यह कविता एक आह्वान है — बेटियों को आत्मनिर्भर बनाइए, ताकि वे किसी के रहम की नहीं, अपनी मेहनत की मिसाल बनें।

Karan Pandey

Recent Posts

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

2 hours ago

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, कहां मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

10 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

11 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

12 hours ago