चुनाव से पहले काले धन की पकड़ी गयी बड़ी खेप

गोरखपुर जीआरपी ने वैशाली एक्सप्रेस से एक युवक को पकड़ा

एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद आयकर विभाग जांच में जुटा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गोरखपुर जीआरपी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान वैशाली एक्सप्रेस से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। बताया जा रहा है कि युवक इन रुपयों को बिहार के मोकामा ले जाने की फिराक में था।


जानकारी के अनुसार, चुनावों के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम वैशाली एक्सप्रेस में चेकिंग कर रही थी। जब ट्रेन के एसी कोच के पास टीम पहुंची, तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में नज़र आया। शक के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से नोटों के कई बंडल बरामद हुए। जब्त की गई रकम की गिनती करने पर वह करीब एक करोड़ रुपये निकली।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकुंद माधव, निवासी मोकामा, जिला पटना (बिहार) बताया है। उसने बताया कि वह नकदी लेकर किसी परिचित के कहने पर यात्रा कर रहा था, लेकिन रकम के स्रोत और गंतव्य के बारे में वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जीआरपी अधिकारियों को शक है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है और इसे बिहार चुनाव में काले धन के रूप में इस्तेमाल किए जाने की योजना थी।
रेलवे क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि,
“एसी लॉन्च के पास चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये नकद के साथ बिहार के मोकामा निवासी मुकुंद माधव को पकड़ा गया है। युवक से जब इस नकदी के स्रोत के बारे में पूछा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरामद रकम को सीज कर दिया गया है और आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।”

ये भी पढ़ें – यूपी सरकार का सख्त आदेश: बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर होंगे सस्पेंड, ओपीडी से गायब रहने पर सीएमएस भी होंगे जिम्मेदार

सूत्रों के अनुसार, जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसके लिए भेजी जा रही थी और यह कहां से आई। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह रकम हवाला के जरिए ले जाई जा रही थी। आयकर विभाग और अन्य खुफिया एजेंसियों को इस मामले की विस्तृत जांच के लिए शामिल कर लिया गया है।
गोरखपुर जीआरपी के इस अभियान को आगामी चुनावों के दौरान काले धन के प्रवाह पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल फोन व संपर्क सूत्रों की भी गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – गॉलब्लैडर में बनने लगा स्टोन! ये 4 लक्षण दिखें तो तुरंत सावधान हो जाएं, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago