स्वच्छता सैनिकों को किया गया सम्मानित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)। जनपद के अग्रणी सामाजिक सेवा संगठन कलाम फाउंडेशन ने गत दिवस किसान महाविद्यालय के जे. बी. सिंह सभागार में एक भव्य आयोजन करके नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को अंग- वस्त्र तथा सम्मान- पत्र देकर सम्मानित किया!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्रा रहे ! जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद के योग्य डेंटल सर्जन डॉक्टर गर्वित मल्होत्रा रहे! कलाम फाउंडेशन के संरक्षक डॉक्टर मेजर एस.पी. सिंह एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा डॉ गर्वित मल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की!कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद में काम करने वाले लगभग 300 सफाई नायकों एवं सफाई कर्मचारियों को अंग- वस्त्र तथा सम्मान- पत्र देकर सम्मानित किया गया!
कलाम फाउंडेशन के संस्थापक अमर सिंह बिसेन ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से धर्म और मानवता में फैली हुई गंदगी को साफ करने का काम ईश्वर करते हैं उसी तरह से नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हमारी गन्दगियों को साफ करके ईश्वर तुल्य कार्य करते हैं इनका सम्मान करना तथा समाज में यथोचित स्थान दिलाना हमारा परम कर्तव्य है!
कार्यक्रम को सफल बनाने में कलाम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल धोनी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष दिव्या पोरवाल, कलाम फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राज सिंह रैकवार, महिला विंग की जिलाध्यक्ष अंजली पांडे, यस सिंह रैकवार की अति विशेष भूमिका रही!अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में कन्हैया सोनी,हेमा निगम, संजय जयसवाल तहलका,अमित शर्मा, श्री राम वाहिनी के संजय सिंह, आशीष वर्मा,सोमेश मौर्य सावन, दीपांकर त्रिपाठी,प्रयाग दत्त पाठक पट्टी इंटर कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद,गौ सेवक शुभम जी,आशीष सिंह बन्ना के साथ अन्य कई अतिथि मौजूद रहे!
कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं अध्यापक देशराज सिंह आजाद जी ने किया!
किया गया मनोनयन
कार्यक्रम में डॉक्टर गर्वित मल्होत्रा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद जी को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, तथा देशराज सिंह आजाद जी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया! इनको संरक्षक डॉ एस. पी. सिंह ने मनोनयन पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया!

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

13 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

13 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

14 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

14 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

14 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

14 hours ago