बहराइच( राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS) बाबागंज शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलो में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं का एक दिवसीय श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबागंज प्रथम के परिसर में हुआ। इसका शुभारंभ बीईओ नवाबगंज राधेश्याम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। बताते चले निपुण भारत के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबागंज प्रथम के परिसर में शुक्रवार को विकास खंड नवाबगंज के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सैकड़ो बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसका परीक्षाफल आज घोषित किया जायेगा। इस मौके पर बीईओ श्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार और शिक्षा को चहारदीवारी से बाहर निकाल कर बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य के लिए श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ऐसे आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने एवं शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए समय – समय पर ऐसे आयोजन किये जाते है। विजयी छात्रों को जनपद स्तर के प्रतियोगिता में मौका मिलेगा। इस मौके पर संकुल करुणा कृष्ण श्रीवास्तव, अरविन्द वर्मा एआरपी व ब्लॉक अध्यक्ष आरएसएम नवाबगंज विपिन सिंह, राकेश मौर्या, पवन कुमार, विनय सिंह, मो0 सलीम, रजनीश कुमार, विनोद गिरि, मो0 असलम, कैलाशनाथ वर्मा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…