कबीर लहरि समंद की,
मोती बिखरे आई।
बगुला भेद न जानई,
हंसा चुनि-चुनि खाई॥

समुद्र की उफनती लहरो में क़ीमती
मोती आ आ करके बिखरते रहते हैं,
बगुले को मोती की परख नहीं होती है,
इसलिए उनका भेद नहीं जान पाते हैं।

हंस मोती चुन लेता है क्योंकि
उसे मोती की पहचान होती है,
प्रेम में ही ईश्वर है, अनुराग एवं
प्रेम से ईश्वर की पहचान होती है।

किसी वस्तु का महत्व भी
तभी समझ में आता है,
जब उसका जानकार उस
वस्तु तक पहुँच पाता है।

प्रेम की परख भी वही
प्रेमी इंसान कर पाता है,
वास्तव में जो प्रेम को
सच में पहचान पाता है।

जब तक जीवन है,
संघर्ष करना पड़ेगा,
जब तक प्रेम हैं,
दुर्भाव सहना पड़ेगा,
संघर्ष ही जीवन है,
इसी में सफलता है,
प्रेम व द्वेष पूरक हैं,
इनसे गुजरना पड़ेगा।

पर हाँ ! जो बोलते हैं, उन्हें बोलने दो,
हमारे कर्म व भावना सही हों सभी से,
तो प्यार भी सबसे यूँ ही मिलता रहेगा, भाषा प्रेम की, प्रेम तो मिलता रहेगा।

हमारा जीवन इतना प्रभावशाली व
सरस होना चाहिये कि हमें देख कर,
एक निराश व्यक्ति भी आशान्वित हो
जाय सारी निराशा हताशा छोड़ कर।
जीवन का आनंद उसको नहीं मिलता,
जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीता है,
औरों के प्रेम में अपनी शर्तें भी बदल
देता है असली आनंद उसे मिलता है।

आदित्य जिन दो हाथों से हम दो
लोगों को भी नहीं हरा सकते हैं,
प्रेम से उन्ही दो हाथों को जोड़कर,
लाखों लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago