हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l पुलिस की आँख मे धुल झोंक कर फरार प्रधान हत्या आरोपी मुखवीर की सूचना पर आखिरकार गिरफ्तार हो ही गया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के बरदह थाना क्षेत्र में कमालपुर बरौना मार्ग पर स्थित कोदहरा चौराहे के समीप सोमवार को तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी पुलिस टीम द्वारा काबू में कर लिए गए। घायल बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ स्थल से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा बाइक बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि बीते आठ फरवरी की शाम बरदह क्षेत्र के बेलवाना गांव के समीप सब्जी खरीद कर बाइक से घर लौट रहे सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई चंदेलाल यादव ने चुनावी एवं पुरानी रंजिश को लेकर की गई हत्या का आरोप लगाते हुए सोनहरा गांव निवासी महेंद्र, वीरेंद्र, फुर्तीलाल, सुरेश, रामगनी, छोटेलाल एवं शर्मिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपित आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तारी बीते 13 फरवरी को क्षेत्र के बर्रा मोड़ से कर ली गई। पुलिस विवेचना में इस घटना को अंजाम देने वाले भाड़े के हत्यारों में अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी दीपचंद निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही, पवई क्षेत्र के ओरिल गढ़वा निवासी हरेन्द्र यादव तथा फूलपुर क्षेत्र के खानजहापुर निवासी संजय यादव के नाम प्रकाश में आए। पुलिस तीनों हत्यारोपियों की तलाश में जुटी। सोमवार को तड़के बरदह थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मौर्य को सूचना मिली कि बाइक सवार तीन बदमाश किसी वारदात की फिराक में कमालपुर से बरौना की ओर आ रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ने कोदहरा चौराहे पर घेरेबंदी कर ली। सुबह करीब पांच बजे कमालपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोका गया तो सभी बाइक मोड़ वापस भागने का प्रयास किए लेकिन बाइक फिसल कर गिर पड़ी। पुलिस ने दो बदमाशों को काबू में कर लिया जबकि एक बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान हरेन्द्र यादव निवासी ग्राम ओरिल गढ़वा थाना पवई व संजय यादव निवासी ग्राम खानजहापुर थाना फूलपुर तथा घायल की पहचान दीपचंद निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही निवासी ग्राम गहजी थाना अहरौला के रूप में हुई। पुलिस ने दीपचंद उर्फ सिपाही के कब्जे से 315 बोर तमंचा, दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस तथा स्पलेंडर बाइक बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए हरेन्द्र यादव के बहनोई अनिल यादव की वर्ष 2021 में चुनावी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान रणविजय यादव को आरोपित किया गया था। हत्या से कुछ महीने पहले रणविजय यादव जमानत पर जेल से रिहा हुए थे। बहनोई की हत्या का बदला लेने के लिए हरेन्द्र ने रणविजय यादव की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारे दीपचंद उर्फ सिपाही से इस कार्य के लिए सात लाख रुपए में सौदा तय किया और योजना के अनुसार बीते आठ फरवरी को घटना को अंजाम दे दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तार किए गए दीपचंद निषाद उर्फ सिपाही तथा हरेन्द्र यादव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, जानलेवा हमला, चोरी आदि के कई संगीन मामले दर्ज हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

17 minutes ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

17 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

18 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

18 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

19 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

19 hours ago