जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,
दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,
हमेशा शहर खामोश होता रहा।
किसी छत ने पहले ही कहा था—
“अब मुझमें दम नहीं है,”
किसी खंभे ने भी काँपकर पूछा था—
“क्या? मेरा भी कोई गम नहीं है?”
फाइलों के नीचे दबा, सवाल सोता रहा,
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा।
हर बारिश में रिसती थी छत,
गर्मी में तपती दीवार,
मरम्मत के नाम,
बनता रहा कागजी संसार।
निरीक्षण की मुहर लगती रही,
जिम्मेदारी टलती रही,
जब तक दीवार खड़ी थी,
सबको वह “इमारत” दिखाई दी,
गिरी तो अचानक सबने कहा—
“हमें तो पहले से आशंका थी।”
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा।
संजय एम. तराणेकर
कवि, लेखक व समीक्षक
इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…
भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…
था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…