जिले में साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिये पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिये पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसके लिये पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने जनपद वासियों से अपील है कि वे खुद को तथा अपने परिवार को अपने जनपद बलिया को अपराध मुक्त रखने में पुलिस की मदद करने का प्रण लें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि वे प्रण लें कि कभी किसी को अपने एटीएम का पासवर्ड नहीं बताऊंगा। फोन पर तो कभी नहीं।

लेनदेन संबंधी कोई भी वार्ता किसी सार्वजनिक स्थान या वाहन में बैठकर नहीं करूंगा, फोन पर भी नहीं। बैंक के अन्दर किसी अनजान व्यक्ति का सहारा नहीं लूंगा, न ही किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करूंगा। कभी भी किसी एटीएम बूथ में किसी दूसरे को अपना कार्ड चेक करने के लिए नहीं दूंगा। बस, ट्रेन में किसी का दिया कुछ भी नहीं खाऊंगा, पियूंगा, चाहे वह व्यक्ति उसे खुद भी क्यों न खा पी रहा हो। अपने दरवाजों पर इंटरनल लॉक लगवा लूंगा, ताकि बाहर से ताले लटके न दिखें। अपने घर, दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवा लूंगा।

अगर मेरे मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति, जैसे कोई फेरीवाला, कबाड़ी या घुमंतू दिखेगा तो मैं इसकी सूचना सम्बन्धित चौकी अथवा थानें को दूंगा। बस अड्डा या टैक्सी-टेंपो स्टैंड से ही अधिकृत गाड़ी में ही सफर के लिए बैठूंगा, किसी अनजान से लिफ्ट नहीं लूंगा। अजनबी व्यक्ति, फेरी लगाने वाले, गैस चूल्हा सफाई, फल-सब्जी वाले आदि किसी को भी घर के अंदर नहीं घुसने दुंगा। गोवंशों के अवैध परिवहन की सूचना तथा अवैध बूचड़खानों की सूचना संबन्धित थाना या चौकी को दूंगा। मनबढ़ लड़कों के द्वारा गोल बनाकर या गैंग बनाकर बदमाशी करने की सूचना संबन्धित थाना या चौकी को दूंगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

5 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

5 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

5 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago