सेप्टिक टैंक में गिरा छोटा भाई, बचाने के लिए कूदा बड़ा भाई, दोनों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र को परम्परा)। जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 9 और 11 वर्ष थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शौचालय के लिए खोदे गए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पहले छोटा भाई गिर गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई गड्ढे में कूद गया। लेकिन दोनों भाई बाहर नहीं निकल पाए। पानी भरे गड्ढे में डूबकर दोनों भाइयों की मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी दिवाकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दिवाकर के दो बेटे सत्यम (11) और शुभम (9) रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। दिवाकर के घर के बगल में ही शौचालय के लिए एक गड्ढा खोदा गया है। बरसात के कारण गड्ढे में पानी भर गया है। इसके साथ ही आसपास फिसलन हो गई है। दोनों बच्चे गड्ढे के किनारे से गुजरे से तो छोटे भाई शुभम का पैर फिसल गया। शुभम सीधे गड्ढे में गिर गया। यह देख बड़े भाई सत्यम ने बिना देर किए गड्ढे में छलांग लगा दी। गड्ढे की गहराई ज्यादा थी और उसमें पानी भी भरा था। दोनों भाई काफी देर तक बचने के लिए हाथ पैर मारते रहे। उनके चिल्लाने की आवाज कोई नहीं सुन सका। आखिरकार दोनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

गांव में मातम: काफी देर बाद घर और गांववालों को इस हादसे की जानकारी हुई। दोनों मासूमों के शव गड्ढे में पड़े हुए थे। तुरंत पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से जब दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए तो चीख पुकार मच गई। बच्चों की मां रिंका देवी बेसुध हो गई।
घटना पर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया और घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

4 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago