पल्हनी ब्लॉक के कोटेदारो में आक्रोश ठेकेदार प्रतिनिधि हरनारायण सिंह के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
पल्हनी ब्लॉक के कोटेदार संघ व कई ब्लॉक के कोटेदार पदाधिकारियों ने दरसिका ट्रांसपोर्ट के ठेकेदार के एक प्रतिनिधि के खिलाफ, मनमानी तरीके से राशन में कालाबजारी से लेकर तमाम शिकायतों से तंग आकर कई बार जिले के कमिश्नर, जिलाधिकारी एवं मण्डल अधिकारी आर एफ सी जैसे अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कमिश्नर व आर एफ सी सभी मौन दिखे ठेकेदार प्रतिनिधि के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। सब ठंडे बस्ते में चला गया है। पल्हनी ब्लॉक के कोटेदारो में भारी आक्रोश देखने को मिला है। कोटेदार संघ अध्यक्षों ने खुलकर ठेकेदार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि, अगर कार्यवाही नही हुई तो इस बार तो कोटेदार संघ प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के दरबार मे जाएंगे, वहा से भी न्याय नहीं मिला तो कोर्ट का सहारा लेंगे। कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष व कोटेदार संघ जिला इकाई के अन्य पदाधिकारियों ने भी ठेकेदार पर सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न डिलीवरी न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, राशन में हम लोगो के साथ घटतौली की जाती है। बोरे का वजन काटकर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जाता है, और हम कोटेदारों से पल्लेदारी और भाड़ा भी ठेकेदार प्रतिनिधि द्वारा जबरदस्ती वसूला जाता है। जिससे हम सारे कोटेदार परेशान हैं। कोटेदारों ने यह भी आरोप लगाया कि अगर हम अपने हक की बात करते हैं तो ठेकेदार प्रतिनिधि द्वारा हमको धमकाया भी जाता है, कि तुमको देख लेंगे और तुम्हारी दुकान भी सस्पेंड करवा देंगे । अब देखना यह है कि तमाम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद ठेकेदार प्रतिनिधि पर क्या कार्रवाई होती है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago