लाउडस्पीकर से घोषणा कर चोर के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस
आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव में फरार चोर के घर जीयनपुर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की।जीयनपुर कोतवाली पर पनशब्दा निवासी श्वेता सिंह ने लिखित तहरीर देकर, घर में घुसकर ताला तोड कर जेवर व डेढ़ लाख रुपए चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया, जिसमें सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पनशब्दा पर मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह व एसआई रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ फरार आरोपी के घर पर लाउडस्पीकर से घोषणा करा कर दर्जनों ग्रामीणों के सामने कुर्की की नोटिस चस्पा की, न्यायालय में हाजिर ना होने पर घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव के दर्जनों लोग उत्सुकता पूर्वक पुलिस की कार्रवाई को देखते रहे।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…