सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा “स्नातक मतदाता सम्पर्क अभियान” के अंतर्गत गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह के समर्थन में सलेमपुर विधानसभा के सलेमपुर ब्लाक के रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय, बापू इंटर कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय मझौली, बलभद्र नारायण इंटर कालेज मझौली सहित आधा दर्जन विद्यालयों में स्नातक मतदाताओ से सघन सम्पर्क अभियान चलाया गया। सम्पर्क अभियान में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार स्नातको के हितों के लिये निरन्तर कार्य कर रही है, सरकार ने प्रदेश के स्नातक युवाओं को प्रशिक्षु भत्ता देने के साथ ही कौशल विकास के माध्यम से तकनीकी शिक्षा देकर उनको रोजगार मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि गाँवो में रहने वाले किसान परिवारों के स्नातक मतदाता भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएंगे।जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जोरदार समर्थन मिल रहा है।
सरकार प्रबुद्धजन के हित के लिये संकल्पित है।इस अवसर पर मुख्य रूप से मतदाता प्रमुख धर्मवीर सिंह, अंकित मिश्र, सुनील गुप्ता, अरुण मिश्र, कृष्णकांत तिवारी, हृदयालाल शर्मा, गुड्डू गोस्वामी, राधाकृष्ण शुक्ल, अभिषेक मल्ल, योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…