Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ रामेश्वर महादेव के मार्गदर्शन में शनिवार को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उक्त विशेष लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अनिल कुमार वशिष्ठ द्वारा कुल 36 मामलों का निस्तारण कर, रु0-15515000/-की समझौता प्रतिकर राशि दिलायी गयी।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिनय कुमार मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि 15 अप्रेल 2023 को आर्बिट्रेशन मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments