अन्नपूर्णा भवन के लिए निर्विवाद भूमि उपलब्ध कराएं एसडीएम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के किसी अधिकारी को तहसील वार नामित करते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि वसूली कार्य में तेजी लाई जा सके। इसी क्रम में उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने अपने तहसील में आरसी का मिलान सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कराना सुनिश्चित करें। राजस्व से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैंकिंग में कोई गिरावट न आए इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें।
उन्होंने अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने के संबंध में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सर्व प्रथम निर्विवाद भूमि का चयन करना सुनिश्चित करें ताकि निर्माण के वक्त किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आईजी आरस के निस्तारण में विशेष ध्यान दें ताकि जन समस्यायों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जा सके। स्टांप रजिस्ट्रेशन में वृद्धि के लिए रजिस्ट्रार को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 01 जुलाई 2025 से नई सर्किल रेट के अनुसार बैनामा कराना महंगा हो जाएगा। जन सामान्य को अवगत कराएं कि अगले दो दिन में पुराने सर्किल रेट के अनुसार बैनामा का रजिस्ट्रेशन करा लें जिससे उनको लाभ मिल सके।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कुछ विभागीय अधिकारियों के बैठक में स्वयं उपस्थित न रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगली सीएम डैशबोर्ड की बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को नाम से पत्र जारी कराएं ताकि बैठक में वे स्वयं उपस्थित रह कर प्रगति की जानकारी सही ढंग से दे सकें।
इस दौरान बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे, अपर जिलाधिकारी डॉ.प्रशांत कुमार, डीएसओ वाणिज्य कर सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…
था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…