सुवर्णप्राशन संस्कार सफलता पूर्वक संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गुरु गोरखनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बालापार स्थित आयुर्वेद संकाय में शुक्रवार को आयुर्वेदिक टीकाकरण प्रणाली सुवर्णप्राशन संस्कार का प्रभावी आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान की ओपीडी संख्या 41 में पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. गिरिधर वेदान्तम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार द्विवेदी तथा शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिविक्रम मणि त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों को लेकर सहभागिता की, और सैकड़ों बच्चों ने सुवर्णप्राशन का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दीक्षा एवं डॉ. श्रीलक्ष्मी ने बच्चों का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा अभिभावकों को उनके संतान के शारीरिक और मानसिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं परामर्श भी प्रदान किए।
ध्यातव्य है कि सुवर्णप्राशन संस्कार आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा है, जो प्रत्येक पुष्य नक्षत्र पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना, मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।
उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बाल स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

11 hours ago