शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर कस्बा गढ़िया रंगीन में बीते सोमवार को बाजार गई अनुसूचित जाति की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई।काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में परिजनों ने थाना गढ़िया रंगीन में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट पंजीकृत कराई है। परिजन ने बताया लड़की की उम्र 14 वर्ष हैं कस्बे की हम उम्र लड़की के साथ बाजार गई थी। दोनों काफी देर तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गई।लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी पंजीकृत कर लड़कियों की तलाश कर रही हैं।
More Stories
मन्दिर में स्थापित मूर्तियों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किया
महिला सशक्तिकरण की दौड़ जीतती भारतीय रेलवे
पत्रकार स्थायी समिति की बैठक संपन्न