नीलगाय तस्करी का भंडाफोड़: घुघली पुलिस ने आधी रात छापा मारकर तीन शिकारी गिरफ्तार, मांस, चाकू और बाइक बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगाय के अवैध शिकार और मांस तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नीलगाय का मांस भरी दो बोरियां, कटा हुआ सिर व खुर, तीन अवैध चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरि के नेतृत्व में की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल अभय कुमार, देवानंद और कांस्टेबल रजत प्रजापति, प्रवीण कुमार, विकास यादव व जीतेंद्र कुमार शामिल थे। टीम रात में सुभाष चौक पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुशीनगर सीमा क्षेत्र से कुछ शिकारी नीलगाय का मांस लेकर महराजगंज में बेचने आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस घुघली बुजुर्ग घाट पहुंची और संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर तीन लोगों को आते देखा। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —

सद्दाम पुत्र मोहम्मद अली, अब्दुल हसन पुत्र भोला अली, असरफी पुत्र हबीबुल्लाह तीनों निवासी: विरैचां टोला सेमरहनां, थाना घुघली।

तलाशी में एक बाइक से नीलगाय का कटा हुआ मांस, जबकि दूसरी बाइक से सिर, खुर और अन्य अवशेष मिले। डिक्की से तीन धारदार अवैध चाकू भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नदी किनारे नीलगायों का शिकार कर मांस बेचकर अवैध कमाई करते थे।

बरामद अवशेषों का परीक्षण कर उन्हें मौके पर गड्ढा खोदकर दफनाया गया। चाकू सहित अन्य सामग्री को सील कर कब्जे में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ—

• 325 BNS

• 9/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972

• 4/25 आर्म्स एक्ट
में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
दोनों मोटरसाइकिलें 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दी गईं। पूरी कार्रवाई की धारा 105 BNSS के तहत वीडियोग्राफी कराई गई।

यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण और अवैध शिकार रोकने की दिशा में पुलिस द्वारा बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

12 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

12 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

12 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

12 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

12 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

12 hours ago