जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत छूटे हुए पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर आवेदन प्रक्रिया और कार्यों की प्रगति जांची।
मेहदावल की उप जिलाधिकारी क्षिप्रा पाल ने विधानसभा क्षेत्र 312 के डीएवी पब्लिक स्कूल स्थित बूथ संख्या 320 से 326 तथा जूनियर स्कूल खजुरी के बूथ संख्या 11 सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ और सुपरवाइजर मतदाता सूची तथा फॉर्म-6, 7 और 8 के साथ मौजूद मिले। बूथों पर पहुंचे लोगों के आवेदन भी भरवाए गए।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र 313 में उप जिलाधिकारी हृदय राम तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय घटरम्हा के बूथ संख्या 365, दुल्हीपार के बूथ संख्या 366 और रौरापार के बूथ संख्या 363 का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
धनघटा विधानसभा क्षेत्र 314 (अजा) में उप जिलाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मुठही कला, शनिचरा, मूड़ाडीहा, बरगदवा, ककरहा और सोनाड़ी स्थित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने फॉर्म-6, 7 और 8 से संबंधित प्रगति की जानकारी लेकर कार्य की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान दिवसों के अलावा अन्य दिनों में भी बीएलओ निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अपने बूथ के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भरें।
✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित द्वितीय…
लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा महराजगंज…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल…
सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। शरद पूर्णिमा की उजली रात, चाँदनी की शीतल आभा और राधा-कृष्ण…