Categories: Newsbeat

लार में दुकान के अंदर 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में शनिवार दोपहर एक किशोर की मौत की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। गिट्टी-बालू की दुकान में 16 वर्षीय रितेश जायसवाल पुत्र दुर्गा जायसवाल का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिंडी गांव में रितेश जायसवाल ने अपनी गिट्टी-बालू की दुकान में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना लार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी की। फिलहाल किशोर की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


राष्ट्र की परम्परा | निष्पक्ष • निर्भीक • जनहित के लिए समर्पित

 

Editor CP pandey

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे: डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित द्वितीय…

1 hour ago

युवा उत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरे हुनर के रंग, आदित्य गौड़ रहे अव्वल

लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा महराजगंज…

1 hour ago

गंगापुर नहर के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत, तीन घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल…

1 hour ago

जीजा के तलवार से हमले में घायल युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद तेज, बूथों पर पहुंचे अधिकारी

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश संत कबीर…

1 hour ago

शरद पूर्णिमा पर विशेष कविता: चाँदनी रात में बिखरती भक्ति की दिव्यता

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। शरद पूर्णिमा की उजली रात, चाँदनी की शीतल आभा और राधा-कृष्ण…

2 hours ago