सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं तय करेगी पुलिस
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व तलवार से हुए हमले में घायल युवक ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित धाराएं निर्धारित की जाएंगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी मकसूद खां अपनी बहन की शिकायत पर उसे समझाने के लिए नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव स्थित उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके बहनोई अफसर खां से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अफसर खां ने मकसूद खां पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं।पीड़ित मकसूद खां का कहना है कि घटना को करीब दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इससे असंतुष्ट होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है।इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में उचित धाराएं लगाई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक को दिए गए पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर भी जांच की जाएगी।
✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित द्वितीय…
लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा महराजगंज…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल…
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश संत कबीर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। शरद पूर्णिमा की उजली रात, चाँदनी की शीतल आभा और राधा-कृष्ण…