
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिसैया निवासी प्रदीप कुमार सिंह और पप्पू मोटरसाइकिल से रूपईडीहा से नानपारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगापुर नहर के पास रामपुर निवासी कलूटे पांडे सड़क पार कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए।प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा हरेंद्र मिश्रा के अनुसार, दुर्घटना में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।
