युवा उत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरे हुनर के रंग, आदित्य गौड़ रहे अव्वल

लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन परिसर में शनिवार को आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवा प्रतिभाओं ने अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित इस उत्सव में लोक-नृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और मुख्य विकास अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में आदित्य गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अदिति प्रजापति दूसरे और शाहिद अली अंसारी तीसरे स्थान पर रहें। लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता में सुनैना और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अंकित की टीम दूसरे तथा लक्की उपाध्याय की टीम तीसरे स्थान पर रही। लोकगीत समूह प्रतियोगिता में अमर गौतम और उनकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवेश द्विवेदी की टीम दूसरे तथा शेषमणि की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में जनक गुप्ता और उनकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही उनकी कला, संस्कृति और रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे मंचों से युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, अनुज कुमार, यशवंत पटेल तथा ब्रेक थ्रू महराजगंज के पदाधिकारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लार में दुकान के अंदर 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…

2 hours ago

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे: डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित द्वितीय…

2 hours ago

गंगापुर नहर के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत, तीन घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल…

2 hours ago

जीजा के तलवार से हमले में घायल युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं…

2 hours ago

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद तेज, बूथों पर पहुंचे अधिकारी

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश संत कबीर…

2 hours ago

शरद पूर्णिमा पर विशेष कविता: चाँदनी रात में बिखरती भक्ति की दिव्यता

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। शरद पूर्णिमा की उजली रात, चाँदनी की शीतल आभा और राधा-कृष्ण…

2 hours ago