Categories: Newsbeat

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे: डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित द्वितीय विशेष कैंप दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता और उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह के साथ शंकर इंटर कॉलेज नानपारा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और विशेष अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने केंद्र पर स्थापित सभी सात बूथों का भ्रमण कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ रवि कुमार, छत्रपाल, महेश सहित अन्य कर्मियों से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में त्रुटियों को ठीक करने की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।डीएम ने विशेष रूप से उन युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। नए मतदाताओं और महिलाओं के नाम अधिक संख्या में जोड़ने से जनपद के लिंगानुपात में भी सुधार होगा।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर मौजूद युवक-युवतियों से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में प्रत्येक मत के महत्व को समझाते हुए कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं।डीएम ने आमजन से अपील की कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अपनी नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति लेकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। परिवार के किसी सदस्य के मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) की संख्या उपलब्ध होने पर उसे भी साथ रखें, ताकि नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में सुविधा हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करने तथा पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

लार में दुकान के अंदर 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

✍️ लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में…

46 minutes ago

युवा उत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरे हुनर के रंग, आदित्य गौड़ रहे अव्वल

लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा महराजगंज…

59 minutes ago

गंगापुर नहर के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत, तीन घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर के पास मोटरसाइकिल और साइकिल…

1 hour ago

जीजा के तलवार से हमले में घायल युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद तेज, बूथों पर पहुंचे अधिकारी

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश संत कबीर…

1 hour ago

शरद पूर्णिमा पर विशेष कविता: चाँदनी रात में बिखरती भक्ति की दिव्यता

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। शरद पूर्णिमा की उजली रात, चाँदनी की शीतल आभा और राधा-कृष्ण…

1 hour ago