Categories: Uncategorized

राष्ट्रवादी कांग्रेस सफाई कामगार सेल की सभा संपन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )मुंबई के परेल भोईवाड़ा स्थित राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के महात्मा गांधी सभागृह में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की भव्य सभा संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रवादी सफाई कामगार सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार का जन्मदिन भी मनाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए गोविंद भाई परमार ने पिछले ३८ वर्षों से लंबित सफाई कामगारों की सभी समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सफाई कर्मचारियों के कई मुद्दों को मंच पर उपस्थित सभी नेताओं के समक्ष रखा।
परमार ने बताया कि सफाई कामगारों के ऊपर जबरदस्ती थोपे गए जातीय प्रमाणपत्र को हटाया जाना चाहिए। इसे सरकार द्वारा जारी किए गए २००४ के परिपत्रक के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार की लाड पागे समिति की सिफारिश के अनुसार वर्ष २०२४ में जारी किए गए परिपत्रक में हुई त्रुटियों मे सुधार कर उसे मुम्बई समेत पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जाना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के १९९५ के आदेश के अनुसार पूरे भारत के सफाई कार्यों में ठेकेदारी प्रथा बंद होनी चाहिए।समारोह को विधायक और पूर्व मंत्री सचिन अहीर ,विधायक सुनील शिंदे एवं पूर्व महापौर किशोरी ताई पेडणेकर ने संबोधित किया। सूत्र संचालन विजय कदम ने किया।समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रताप निदाने, राजेंद्र राय शर्मा, सतीश कंडेरा, घनश्याम डकाह, ऋषिकेश गौर, प्रेमजी पटेल, सुरेश बागड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोशल मीडिया प्रमुख नवीन मकवाना , बिक्की बघेल, एस लीना डिसूजा सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

10 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

18 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago