Categories: Uncategorized

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

रिश्तेदारों ने लगाया हत्या का आरोप किया हंगामा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां
नगर स्थित लोहिया नगर वार्ड में देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
महिला की मौत जहरीला पदार्थ के सेवन से हुई है।
मृतका गुड़िया 38 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश की पहचान के रूप में हुई है। गुड़िया अपने जेठ जेठानी के साथ घर पर अकेली रहती थी उनका पति और बेटा गोरखपुर में रहते हैं। पति ओमप्रकाश वहां अपने रोजी-रोटी कमाने गए थे और बेटी सलोनी पढ़ाई कर रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर थाना प्रभारी धमेंद्र कुमार सिंह मय पुलिस पहुंचे। गुड़िया को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।वहां चिकित्सो ने महिला की मृत्यु होने की पुष्टि किया
बताया जा रहा है कि गुड़िया के परिवार में पिछले कई महीनों से जमीनी विवाद चल रहा था। हमेशा घर में झगड़े होते रहते थे।परिवार में कुछ कहा सुनी हुई थी इसी विवाद के चलते महिला की जान गई।
मंजू सिंह, खुशबू, भूपेंद्र सिंह एवं अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि गुड़िया की हत्या की गई और हंगामा भी किया। पुलिस मामले को आत्महत्या या हत्या दोनों ही कोणों से देख रही है। पुलिस जांच कर रही है कि मृतका ने खुद जहर खाया था या उसे किसी ने जहर देकर मारा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

11 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

19 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago