जालपा कल्पा की धरती पर नारी शक्ति बन्दना का कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा सिकंदरपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुखिया के द्वारा नारी शक्ति के बारे में जितना सोच रखी जाती है, उतना किसी के द्वारा सोच नहीं रखी जाती। महिलाओं पर आधारित उन्होंने सभी सुविधाओं को सरकार के द्वारा दिए जाने की बातें बताए 33% आरक्षण की बात, तीन तलाक की बात, स्नातक तक की परीक्षाएं बालिकाओं की फ्री में विधिवत प्रकाश डाला, वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सलेमपुर की विधायक एवं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज तक किसी सरकार के द्वारा महिलाओं की सुविधाओं के बारे में ध्यान नहीं था, जो सरकार बनती थी उस सरकार के मुखिया कहते थे। ₹1 चलता है दिल्ली से तो 10 पैसा ही पहुंच पाता है पात्र व्यक्तियों के पास बाकी 90 पैसा बिचौलिए हजम कर जाते थे, आज वह पैसा सीधे पात्र व्यक्तियों के खाते में जाता है उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बात की आयुष्मान कार्ड के बारे में भी प्रकाश डाला, राशन कार्ड पर भी प्रकाश डाला और अंत में उन्होंने कहा कि जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है वह अपने क्षेत्र के सांसद और विधायक से पत्र लिखवा करके अपना इलाज करा सकते हैं, यह सुविधा सरकार के पास है। उन्होंने भी सरकार की उपलब्धियां के बारे में महिलाओं को बताया। तीन तलाक पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि तलाक तलाक तलाक तीन बार कहने के बाद अमेरिका में बैठे हुए व्यक्ति अपने पत्नी को इंडिया में छोड़ देता था, आज वह प्रथा हमारी सरकार ने समाप्त कर दिया। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन कर्ता जिला अध्यक्ष संजय यादव को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया, आई हुई महिलाओं को उन्होंने हाथ जोड़कर के अभिवादन किया और सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताए। वहीं बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने आए हुए महिलाओं को भोजपुरी में भाषण देकर के वाह-वाही लूटने का काम किया। इस अवसर पर अनीता गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, रंजन राय, नीतू पाण्डेय, माला पाण्डेय सहित दर्जनों महिलाओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद राय प्रबंधक गांधी इंटर कॉलेज और संचालन श्वेता राय ने किया वहीं जिला अध्यक्ष भाजपा संजय यादव ने अपने विधानसभा सिकंदरपुर में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया। जिला अध्यक्ष के द्वारा आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र में एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया

rkpnews@desk

Recent Posts

पीसीएस में सफलता: अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…

18 minutes ago

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…

27 minutes ago

राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सदस्य बने रोहित श्रीवास्तव

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…

38 minutes ago

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

47 minutes ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

57 minutes ago