सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लाइक करना नहीं, शेयर करना हैं अपराध – इलाहाबाद हाई कोर्ट

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर ना करें-अरविन्द पुष्कर एडवोकेट

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार एक मामले में अपनी टिप्पणियों में कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को साझा करना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्रसार माना जाएगा और दंडनीय होगा।
इस सन्दर्भ में सीनियर क्रिमिनल लॉयर अरविन्द कुमार पुष्कर एडवोकेट ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि हमारी सभी से अपील हैं कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर ना करें। पूर्व में
आगरा की एक अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था और 30 जून को आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, और सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों को लाइक करने के लिए उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। आरोपों के मुताबिक संदेशों के परिणामस्वरूप बिना अनुमति के जुलूस में शामिल होने के लिए विशेष समुदाय से संबंधित लगभग 600 -700 व्यक्ति एकत्रित हो गए थे। इस बावत बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक करना कोई अपराध नहीं है। हालांकि ऐसी सामग्री को साझा करने या दोबारा पोस्ट करने पर दंडात्मक परिणामों का सामना करना होगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार ने आगरा के प्रार्थी / अभियुक्त के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा 67 और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत लंबित आपराधिक कार्यवाही को रद्द करते हुए, यह टिप्पणी की। गैरकानूनी जमावड़े के लिए किसी अन्य व्यक्ति की पोस्ट को लाइक करने के कारण
प्रार्थी / अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा शुरू किया गया था। न्यायाधीश ने कहा – ‘‘मुझे ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली जो याचिकाकर्ता को किसी आपत्तिजनक पोस्ट से जोड़ सके, क्योंकि याचिकाकर्ता के फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट उपलब्ध नहीं है। इसलिए याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। आईटी अधिनियम के तहत आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना एक अपराध है। वर्तमान मामले में याचिकाकर्ता ने गैरकानूनी जमावड़े के लिए पोस्ट को लाइक किया, लेकिन किसी पोस्ट को लाइक करना पोस्ट को प्रकाशित या प्रसारित करने के बराबर नहीं होगा। इसलिए, केवल किसी पोस्ट को लाइक करने पर आईटी एक्ट की धारा 67 नहीं लगेगी।”
इस मामले को देखते हुए हमारी सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों से पुनः अपील हैं कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर ना करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago