सड़क के दोनो तरफ एंड टू एंड नाला निर्माण कराने का दिया निर्देश
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा गोपालपुर शिवमंदिर के पास निर्माणाधीन सड़क एवं नाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, सहायक अभियंता एनडी पांडेय व अन्य उपस्थित थे। नगर निगम गोरखपुर द्वारा गोपालपुर शिवमंदिर रोड पर बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने हेतु वार्ड संख्या 19 गोपालपुर एवं वार्ड नंबर 56 रघुपति सहाय फिराक नगर में लखनऊ हाइवे, चंपारण मीट हाउस से शिव मंदिर गोपालपुर मुख्य मार्ग होते हुए सीताराम चौक तक कुल 800 मीटर सीसी सड़क एवं 870 मीटर नाला का निर्माण कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने पूरे निर्माणाधीन नाला कार्य का पैदल निरीक्षण कर सड़क के दोनो तरफ एंड टू एंड नाला निर्माण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही 2 या 3 जगह पर एक साथ निर्माण कार्य शुरू कराने हेतु निर्देशित किया गया। कई लोगो द्वारा आगे बढ़कर रैंप या बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण करा लिया गया है, नगर आयुक्त ने निर्देशित किया गया कि ऐसे घरों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटवाने के बाद ही नाला निर्माण कार्य कराया जाय।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…
श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…