
सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर की सड़को पर नाबालिग वाहन चालक बिना लाइसेंस के तेज गति से वाहन चला रहे है। इन वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बाद भी यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इनके ऊपर कार्रवाई नहीं करते हैं। शहर में नाबालिग और बालिग वाहन चालक तेज रफ्तार से दोपहिया, चार पहिया वाहन चलाते हैं। तेज गति से निकलते यह वाहन आम रहवासियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। शहर की भीड़भाड़ वाली गलियों सहित बाजारों में इन वाहन चालकों से कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। परिवहन विभाग द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के ऊपर चालानी कार्रवाई नहीं की जाती है। कुछ वाहन चालक नवलपुर पुलिस चौकी समीप से भी तेज गति से वाहन निकालते हैं। इसके बाद भी पुलिस के जवान इन्हें रोकने की कोशिश नहीं करते हैं।
महंगी बाइक से दिखाते हैं स्टंट
शहर में कई मनचले नाबालिग बच्चे और युवा बिना लाइसेंस शहर की सड़कों पर अपनी महंगी बाइक से स्टंट दिखाते नजर आते हैं। इन वाहनों की चपेट में आने से कई बार कई बुजुर्ग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
बिना लाइसेंस नाबालिग चला रहे व्यावसायिक वाहन
शहर में नाबालिग वाहन चालक दोपहिया, चार पहिया वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। शहर सहित ग्रामीण अंचल में नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए आसानी से देखा जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ट्रैक्टरों को कई नाबालिग बिना लाइसेंस के चलाते हैं। इसके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई नाबालिग बच्चे ऑटो, ट्रैक्टर ई रिक्शा आदि व्यावसायिक वाहनों को चलाते हैं। इससे हादसे की आशंका रहती है। शहर में प्रशासन द्वारा वाहन चैकिंग के नाम पर औपचारिकता निभाई जाती है। इसकी तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
More Stories
दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय चिन्हांकन शिविर का आयोजन, 62 लाभार्थी हुए चयनित
नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से मचा हड़कंप, फोटो से हुई शिनाख्त, परिजनों ने उठाए स्कूल पर गंभीर सवाल
फरार घोषित सपा विधायक पर 10 जुलाई को अहम सुनवाई