मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुनी समस्याएं, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलेभर में “गुड मॉर्निंग देवरिया” और “एंटी रोमियो चेकिंग” अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती।पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुबह भ्रमण कर मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला और पुरुष नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी लेते हुए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।बुजुर्गों से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसाअभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना को बल मिला।संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंगअभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारीमहिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें सुरक्षित रहने के उपायों के साथ 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस के अनुसार “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। पुलिस की सुबह के समय सक्रिय मौजूदगी से नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन-जागरूकता, जनसंवाद, एंटी रोमियो चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।