Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना

राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का आयोजन किया गया। शक्ति केंद्र सलेमपुर नगर के बूथ संख्या 71 भरौली में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना।
पीएम मोदी ने इस एपिसोड में नारी शक्ति, क्लीन एनर्जी, कोरोना से सावधानी और अगल महीने होने जा रहे सौराष्ट्र-तमिल संगमम पर बात की। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100वें मन की बात को खास बनाएंगे।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हमेशा राष्ट्र की बात की समाज की बात की। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है।
कार्यक्रम प्रभारी अनिल ठाकुर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,त्रिवेणी गुप्ता,विनय पाण्डेय, अजय दूबे वत्स,अमरनाथ सिंह,आशुतोष तिवारी,अवधेश मद्देशिया,व्यास गोंड़, उमाकान्त मिश्र,राकेश दूबे,अमित यादव,व्यास गोंड़,सन्तोष कुशवाहा,व्यास गोंड़,मन्न्नजय मौर्या,छेदी जायसवाल, सन्तोष कुशवाहा, अमित सिंह,राजेश जायसवाल,विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments