Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

सलेमपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी स्थित विश्वनाथ उपाध्याय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल वर्ग में शिवांगी गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंतिमा यादव (91%) और पूनम कुमारी (90%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में सृष्टि पांडे (89%), समा परवीन (87%) और आकांक्षा यादव (85%) ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।

ये भी पढ़े – तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में युवक की दर्दनाक मौत

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार उपाध्याय और प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments