Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम की अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति एवं चयन परीक्षा में...

डीएम की अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति एवं चयन परीक्षा में बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सत्र 2026-27 में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 2026 की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत तिवारी ने विद्यालय की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए सभी अधिकारियों का औपचारिक स्वागत किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जिले के समस्त शिक्षा अधिकारियों के समक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार मिश्र ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संदर्भ में बिंदुवार विस्तृत प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षाधिकारियों को पूर्व वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक यानी 6000 ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री कुमार ने विद्यार्थियों के लिए सोलर गीजर एवं मेगा आरो लगवाने का आश्वासन दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय एसके तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments