विवाहिता ने की दहेज उत्पीड़न व भ्रूण हत्या की शिकायत

पति,जेठ,जेठानी,सास,श्वसुर के खिलाफ केस दर्ज

खजनी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के छपियां गांव की निवासी महिला ने अपने पति, सास, श्वसुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर प्रताणित करने तथा मारपीट में गर्भ में पल रहे 3 माह के शिशु के नष्ट होने का आरोप लगाया है। महिला संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता सोनी देवी पत्नी अदीप प्रजापति ने बताया कि एक वर्ष पहले उसकी शादी छपियां गांव के निवासी मिठाईलाल के पुत्र अदीप से हुई थी। ससुराल पहुंचने के बाद उसे एक लाख रूपए दहेज और बाइक लाने के लिए प्रताणित किया जाने लगा, थाने में मारपीट की घटना की शिकायत उसने एक बार पहले भी की थी किंतु ससुराल के लोगों से समझौता हो गया था और वह अपनी ससुराल चली गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से उसे प्रताणित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई है, इकलौता भाई दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकता है। पति पर अपने पेट पर लात मारने से गर्भ में पल रहे 3 महीने के शिशु के नष्ट होने की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि ससुराल में पति के साथ मिलकर सास,श्वसुर, जेठ,जेठानी सभी उसे दहेज लाने के लिए मारते पीटते हैं। ससुराल में अपने साथ आए दिन हो रही मारपीट से तंग आकर वह अपनी बुआ के घर चली आई है।
महिला से संबंधित अपराध को गंभीरता पूर्वक लेते हुए खजनी थाने की प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अर्चना सिंह के निर्देश पर मुकदमा अपराध संख्या 80/2025 में बीएनएस की धाराओं 85, 115 (2), 352, 351(3) तथा 3/4 डीपी एक्ट में पति अदीप श्वसुर मिठाईलाल सास कौशल्या देवी जेठ संदीप और जेठानी शशिकला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

1 hour ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago