बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में तब्दील किया कांशीराम ने – रामजी गिरि

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई कांशीराम की जयंती ।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।बहुजन समाज को राजनीतिक चेतना देने वाले महान समाज सुधारक कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कांशीराम जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्षों ने दबे कुचले व वंचित समाज को न केवल जागरूक किया, बल्कि उन्हें सत्ता में उचित भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया ।उन्होंने बताया कि कैसे कांशीराम जी ने बहुजन समाज को संगठित कर राजनीतिक शक्ति में तब्दील किया, उनका नारा “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” आज भी सामाजिक न्याय की राह दिखाने वाला है।
कांशीराम जी ने बहुजन समाज को न केवल वोट देने, बल्कि सत्ता में भागीदारी लेने के लिए भी तैयार किया। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक और राजनीतिक चेतना को और मजबूत करना होगा।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कांशीराम जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,आनंददेव गिरि, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नीलेश त्रिपाठी, समीर पांडेय, शिवशंकर सिंह, राजेश सिंह, जुलेखा खातून,रीता देवी,अब्दुल जब्बार,जवाहरलाल बरनवाल, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,धर्मेन्द्र पांडेय, कमलेश मिश्र, टुन्नू,डॉ एस के पाठक, सुबाष राय सैथवार, महेन्द्र अम्बेडकर, संदीप पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी, श्रीराम मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago