पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रभान यादव अपने घर को वापस जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने रास्ते में घेर कर उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में स्वजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रभान यादव को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र ग्राम सिसई गुलाब राय के रहने वाले चंद्रभान यादव पुत्र राम अवध यादव बरहज थाने में पीआरडी के जवान हैं, वह अपनी ड्यूटी करके गुरुवार की दोपहर अपने घर वापस जा रहे थे अभी राम जानकी मार्ग पर के समीप कान्हा गौशाला से कुछ दूरी पर पहुंचे थे की पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों द्वारा घेर कर उनकी जमकर पिटाई कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में स्वजन एवं राहगीरों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इस मामले में बरहज
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago