Categories: कविता

परिवर्तन सृष्टि का नियम

रमता जोगी, बहता पानी एक से,
साधू – सन्यासी भी चलते फिरते,
जीवन की रीति नदी के बहाव जैसे
जिनको कभी भी रोक नहीं सकते।

यदि जोगी सन्यासी के पैर थमे,
तो ज्ञानगंगा का स्रोत अवरुद्ध हो,
उस जीवन का लक्ष्य खो जाएगा,
रुकने से पानी शुद्ध न रह पाएगा।

क्या खूब कहावत है कि
रमता जोगी, बहता पानी,
मानव जीवन की कहानी,
परिवर्तन की है निशानी।

निर्जीव चीजों से भी माया मोह,
हम उनके अभ्यस्त हो जाते हैं,
जीवन सुविधाजनक लगता है,
माया मोह का भाष नहीं होता है।

जब वह चीज छोड़ना पड़ता है,
तब हमको एहसास होता है कि
माया वश मोहपाश में बंध गये,
इसलिए वास्तविकता भूल गये।

हमारे शास्त्रों में अकारथ ही नही
कहा गया है कि जोगी रमता हुआ
पानी बहता हुआ अच्छा लगता है,
रुकने पर पवित्र नहीं रह पाता है।

परिवर्तन तो सृष्टि का नियम है,
आदित्य हर परिवर्तन शंकाभय,
द्वंद और उहापोह लेकर आता है,
परंतु परिवर्तन ही गति लाता है।

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

5 minutes ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

20 minutes ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

28 minutes ago

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

6 hours ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

6 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

8 hours ago