उत्तर प्रदेश

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की बाइकें नेपाल में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। रविवार रात चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय अपनी टीम के साथ छातीराम पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन वाहन चोर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर महदेंवा से परतावल की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खालिद मिल्ली स्कूल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनय श्रीवास्तव (20) निवासी सेमरा चंदौली, थाना श्यामदेउरवां, सूरज विश्वकर्मा (26) निवासी पकड़ी दीक्षित, थाना भिटौली तथा रामसरन यादव (22) निवासी सेमरा चंदौली, थाना श्यामदेउरवां के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचते थे। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस के अनुसार सूरज विश्वकर्मा गिरोह का सरगना है, जबकि अन्य दोनों आरोपी उसके सहयोगी के रूप में कार्य करते थे।

बरामद वाहनों में एक एचएफ डीलक्स (UP-53 DR-4288), एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर तथा एक अन्य बाइक (UP-40 BK-9841) शामिल है। जांच में सामने आया कि ये मोटरसाइकिलें महराजगंज, गोंडा और गोरखपुर जनपदों से चोरी की गई थीं।

पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना श्यामदेउरवां में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ महराजगंज, गोंडा और गोरखपुर जिलों में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में गोरखपुर के शाहपुर थाने में भी चोरी और माल बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज पाया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल विकास यादव, प्रमोद यादव और राजू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Karan Pandey

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

4 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

4 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

4 hours ago