Categories: Newsbeat

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता, एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा) पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में एलओसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

वहीं, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर रावलाकोट, मुजफ्फराबाद, कोटली और मीरपुर में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन और हिंसक झड़पों की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीओजेके में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और सुरक्षा बलों के बीच टकराव हुआ।

बताया जा रहा है कि यह विवाद विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों और स्थानीय लोगों के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर शुरू हुआ। रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में कई लोगों की मौत होने तथा दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में हड़ताल, सड़क जाम, इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध और बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने राजनीतिक अधिकारों, आर्थिक समस्याओं और प्रशासनिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया, जबकि सुरक्षा बलों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।

इन घटनाओं के बाद पीओजेके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं, नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं। भारतीय सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार बताया जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अडानी परिवार नंबर-1, जानिए किस तेजी से बदला अमीरों का गणित

अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…

49 minutes ago

नहर में बहता मिला 65 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…

1 hour ago

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

9 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

9 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

9 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

9 hours ago