गोरखपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर साजिश रचने का आरोप

सीने और पेट पर किए कई वार, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत; चार लोग हिरासत में

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिले के गीडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मृतक के चचेरे भाई ने कथित तौर पर पहले से साजिश रचकर अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

मृतक की पहचान विजय पाल (28) निवासी बनगावां, थाना गीडा के रूप में हुई है। विजय के पिता कृष्ण कुमार पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके हैं। विजय दो भाइयों में बड़ा था और दोनों भाई बेंगलुरु में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। वह करीब छह दिन पहले ही गांव लौटा था।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब एक बजे चचेरा भाई विनय उसे घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक ईंट भट्ठे पर ले गया। वहां पहले से कुछ अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि विजय को शराब पिलाने के बाद नशे की हालत में उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमलावरों ने उसके सीने और पेट पर कई वार किए और उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल विजय किसी तरह गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मुख्य आरोपी विनय समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

5 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

10 hours ago